BN

What are the Reasons of Christ's Healings? (Hindi)

मसीह की चंगाई के क्या कारण हैं?



मसीह की चंगाई सेवकाई के लिए कई कारण मौजूद थे, जिनमें से सभी ने यीशु के व्यक्तित्व को सच्चे मसीहा के रूप में प्रमाणित करने में योगदान दिया। मसीह ने चंगाई के चमत्कार केवल उनके शारीरिक लाभ के लिए नहीं किए। चंगाई के चमत्कार ये थे:


  • यशायाह 53:4 में मसीह संबंधित (Messianic) भविष्यवाणी की एक पूर्वावलोकन पूर्ति (मत्ती 8:17)

  • लोगों को यह बताने के लिए कि मसीह के पास पापों को क्षमा करने का अधिकार है (मत्ती 9:6), यह भी देखें मरकुस 2:10

  • यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला,जो जेल में था, उसके लिए मसीह संबंधित (Messianic) सेवकाई को प्रमाणित किया, (मत्ती 11:2-19), लूका 7:18-23 भी देखें

  • यशायाह 42:1-4 में मसीह संबंधित (Messianic) भविष्यवाणी की एक पूर्वावलोकन पूर्ति (मत्ती 12:15-21)

  • लोगों को मसीह में प्रदर्शित होने वाले परमेश्वर के कार्यों को देखने देना (यूहन्ना 9:3)

  • मसीह के द्वारा परमेश्वर की महिमा के लिए (यूहन्ना 11:4) 

  • लोगों को यह विश्वास करने के लिए बुलाना कि यीशु ही मसीह है (यूहन्ना 20:30,31)

  • परमेश्वर द्वारा मसीह की पुष्टि (प्रेरितों के काम 3:22)

 

No comments:

Post a Comment

Kindly give your suggestions or appreciation!!!