BN

Why is God's word so important ? (परमेश्वर का वचन इतना महत्वपूर्ण क्यों है?)


क्योंकि इस में आपके जीवन के लिए परमेश्वर का मन और इच्छा है (2 तीमुथियुस 3:16,17)। यह यीशु मसीह के सेवक के रूप में आपके लिए पूर्ण, दैवीय अधिकार का एकमात्र स्रोत है।


यह अपनी समग्रता में अमोघ है

“यहोवा की व्यवस्था खरी है, जो प्राण को बहाल कर देती है; यहोवा के नियम विश्वासयोग्य हैं, साधारण लोगों को बुद्धिमान बना देते हैं” (भजन 19:7)


यह अपने भागों में न चूकने वाला है

“परमेश्वर का वचन दोष रहित होता है, जो उसकी शरण में जाते हैं वह उनकी ढाल होता है। तू उसके वचनों में कुछ 

घटा—बढ़ा मत कर। नहीं तो वह तुझे डांटे फटकारेगा और झूठा ठहराएगा" (नीतिवचन 30:5,6)।


यह पूर्ण है

"मैं हर एक को जो इस पुस्‍तक की भविष्यद्वाणी की बातें सुनता है, गवाही देता हूं, कि यदि कोई मनुष्य इन बातोंमें कुछ बढ़ाए, तो परमेश्वर उन विपत्तियोंको जो इस पुस्‍तक में लिखी हैं, उस पर बढ़ाएगा। और यदि कोई इस भविष्यद्वाणी की पुस्‍तक की बातोंमें से कुछ निकाल डाले, तो परमेश्वर उस जीवन के पेड़ और पवित्र नगर में से जिस की चर्चा इस पुस्‍तक में है, उसका भाग निकाल देगा" (प्रका 22:18, 19) )


यह आधिकारिक और अंतिम है 

"हे यहोवा, तेरा वचन, आकाश में सदा तक स्थिर रहता है।" (भजन 119:89)


यह आपकी आवश्यकताओं के लिए पूरी तरह से पर्याप्त है

"हर एक पवित्र शास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिये लाभदायक है। ताकि परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिये तत्पर हो जाए"  

(2 तीमुथियुस 3:16, 17)


वह जो वादा करता है उसे पूरा करेगा

“उसी प्रकार से मेरा वचन भी होगा जो मेरे मुख से निकलता है; वह व्यर्य ठहरकर मेरे पास न लौटेगा, परन्तु, जो मेरी इच्छा है उसे वह पूरा करेगा, और जिस काम के लिये मैं ने उसको भेजा है उसे वह सुफल करेगा।”

 (यशायाह 55:11)


यह आपके उद्धार का आश्वासन प्रदान करता है

"परन्‍तु यह इसलिये लिखे गए हैं, कि तुम विश्वास करो, कि यीशु ही परमेश्वर का पुत्र मसीह है: और विश्वास करके उसके नाम से जीवन पाओ" (यूहन्ना 20:31)


Author: John MacArthur.


No comments:

Post a Comment

Kindly give your suggestions or appreciation!!!