मसीही क्यों पाप का अभ्यास नहीं करते
यह अंश "जो कोई पाप करता है" (Whoever Commits Sin) वाक्यांश से शुरू होता है।करना (Commit) ग्रीक शब्द एक (क्रिया) का अनुवाद करती है जो आदतन अभ्यास के विचार को व्यक्त करती है।
यद्यपि सच्चे मसीहियों का स्वभाव पापी होता है (1:8) और वे पापपूर्ण व्यवहार करते हैं, उनका पाप का अंगीकार (1:9, 2:1) और क्षमा की स्वीकृति पाप को उनके जीवन का अटूट प्रतिरूप बनने से रोकती है (यूहन्ना 8:31, 34-36; रोमन 6:11; 2 यूहन्ना 9)। परमेश्वर पाप के बारे में एक निश्चित बढ़ती जागरूकता का निर्माण करता है जो चार प्रभाव प्रदान करती है कि सच्चे मसीही आदतन पाप का अभ्यास क्यों नहीं कर सकते:
सच्चे मसीही पाप का अभ्यास नहीं कर सकते क्योंकि वे परमेश्वर को प्रेम करते हैं और पाप परमेश्वर की व्यवस्था के साथ असंगत है, (3:4; भजन संहिता 119:34, 77, 97; रोमियों 7:12,22); जबकि आदतन पाप विद्रोह की अंतिम भावना को अनदेखा करता है - ऐसे जीना जैसे कि कोई व्यवस्था नहीं था या जो व्यवस्था वर्तमान में हैं उनकी अनदेखी करना (याकूब 4:17) - संक्षेप में, अधर्म कहला है
सच्चे मसीही पाप का अभ्यास नहीं कर सकते क्योंकि पाप मसीह के कार्य के साथ असंगत है (3:5)। मसीह विश्वासी को शुद्धता (पवित्रता) प्रदान करने के लिए मरा (2 कुरिन्थियों 5:21; इफिसियों 5:25-27)। आदतन पाप विश्वासी के जीवन में पाप की प्रभुता को तोड़ने के मसीह के कार्य के विपरीत है (रोमियों 6:1-15)
सच्चे मसीही पाप का अभ्यास नहीं कर सकते क्योंकि मसीह जो विजयी है, शैतान (3:8) के कार्यों को नाश करने के लिए आया था। शैतान अभी भी खुला है, लेकिन वह हारा हुआ है, और मसीह में हम उसके चालो से बच जाते हैं। वह दिन आएगा जब शैतान की सारी गतिविधि विश्व में समाप्त हो जाएगी, और उसे हमेशा के लिए नरक में भेज दिया जाएगा (प्रकाशितवाक्य 20:10)
सच्चे मसीही पाप का अभ्यास नहीं कर सकते क्योंकि पाप पवित्र आत्मा की सेवकाई के साथ असंगत है, जिसने एक विश्वासी को एक नया स्वभाव प्रदान किया है (3:9; यूहन्ना 3:5-8)। यह नया स्वभाव पाप से दूर रहता है और पवित्र आत्मा द्वारा निर्मित धार्मिकता के अभ्यस्त चरित्र को प्रदर्शित करता है। (गलतियों 5:22-24)
No comments:
Post a Comment
Kindly give your suggestions or appreciation!!!