BN

John the Baptist

 इसके जैसा कोई नहीं है - यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला अनन्य था। उसने अनोखे कपड़े पहने और असामान्य खाना खाया और यहूदियों को एक असामान्य संदेश दिया जो उसे देखने के लिए जंगल में गए थे।

लेकिन यूहन्ना ने अपने लिए विशिष्टता का लक्ष्य नहीं रखा। इसके बजाय, उसने आज्ञाकारिता का लक्ष्य रखा। वह जानता था कि उसे दुनिया में एक विशिष्ट भूमिका निभानी है - उद्धारकर्ता के आने की घोषणा करना - और उसने अपनी सारी ऊर्जा इस कार्य में लगा दी। लूका हमें बताता है कि यूहन्ना मरुभूमि में था जब परमेश्वर के निर्देश का वचन उसके पास आया।  यूहन्ना तैयार था और प्रतीक्षा कर रहा था। जिस स्वर्गदूत ने जकर्याह को यूहन्ना के जन्म की घोषणा की थी, उसने स्पष्ट कर दिया था कि यह बालक एक नाज़ीर होगा - जिसे परमेश्वर की सेवा के लिए अलग रखा जाए । यूहन्ना उस बुलाहट के प्रति विश्वासयोग्य रहा।


इस जंगली दिखने वाले व्यक्ति के पास यहूदी राजनीतिक व्यवस्था में कोई अधिकार या पद नहीं था, लेकिन उसने लगभग अप्रतिरोध्य अधिकार के साथ बात की। लोग उसके वचनों से प्रभावित हुए क्योंकि उसने सत्य बोला, उन्हें चुनौती दी कि वे अपने पापों से फिरें और उन्हें उनके पश्चाताप के प्रतीक के रूप में बपतिस्मा ले। उन्हें सैकड़ों लोगों ने प्रतिउत्तर दिया। लेकिन जब भीड़ उसके पास थी, उसने खुद से आगे की ओर इशारा किया, यह कभी नहीं भुला कि उनकी मुख्य भूमिका उद्धारकर्ता के आने की घोषणा करनी थी। 

         सत्य के वे शब्द जिन्होंने बहुतों को पश्चाताप की ओर प्रेरित किया, दूसरों को प्रतिरोध और आक्रोश की ओर ले गए। यूहन्ना ने हेरोदेस को भी चुनौती दी कि वह अपना पाप स्वीकार करे। एक महिला जिसका नाम हेरोदेसिआ  था, जिसे हेरोदेस ने अवैध रूप से विवाह किया था, इस उपदेशक से छुटकारा पाने का फैसला किया। हालाँकि वह उसे मारने में सक्षम हुई, लेकिन वह उसके संदेश को रोक नहीं पाई। जिसके बारे में यूहन्ना ने घोषणा की थी वह पहले से ही उनके मध्य था। यूहन्ना ने अपना लक्ष्य पूरा कर लिया था।

परमेश्वर ने हम में से प्रत्येक को जीवित रहने के लिए एक उद्देश्य दिया है, और हम उस पर भरोसा कर सकते हैं कि वह हमारा मार्गदर्शन करेगा। यूहन्ना के पास पूरी बाइबल नहीं थी जैसा कि हमारे पास आज हैं, लेकिन उसने अपना जीवन उस सत्य पर केंद्रित किया जिसे वह उपलब्ध पुराने नियम के शास्त्रों से जानता था। उसी तरह हम परमेश्वर के वचन में उन सच्चाइयों का पता लगा सकते हैं जो वह हमें बताना चाहता है। और जैसे-जैसे ये सत्य हम में कार्य करता हैं, वैसे-वैसे दूसरे उसकी ओर खिंचे चले आते हैं। परमेश्वर जैसा आपका उपयोग कर सकते है वैसा कोई और नहीं कर सकता। उसे आज उसका अनुसरण करने की आपकी इच्छा के बारे में बताएं।


शक्तियों और उपलब्धियों:

  • यीशु के आगमन की सूचना देने वाला परमेश्वर की ओर से नियुक्त दूत 

  • एक प्रचारक जिसका संदेश पश्चाताप था

  • एक निर्भीक सामना करने वाला

  • उसके उल्लेखनीय जीवन शैली के लिए जाना जाता है 

  • समझौता नहीं करने वाला (मिथ्या के साथ)


जीवन से सीख :

  • परमेश्वर जो उसकी सेवा करते है उन लोगों को आसान या सुरक्षित जीवन का आश्वासन नहीं देता 

  • परमेश्वर जो चाहता है वही करना जीवन का सबसे बड़ा संभव निवेश है

  • सत्य के लिए खड़ा होना स्वयं के जीवन से भी अधिक महत्वपूर्ण है


महत्वपूर्ण आयाम :

  • कहाँ: यहूदिया

  • व्यवसाय: नबी

  • रिश्तेदार: पिता: जकर्याह, माता : एलीशिबा, दूर के रिश्तेदार : यीशु 

  • समकालीन : हेरोदेस अंतिपास, हेरोदेसिआ   


मुख्य पद : 

"मैं तुमसे सच कहता हूं: मनुष्य से जन्मे हुए लोगों में यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला से बड़ा कोई नहीं हुआ; तौभी जो स्वर्ग के राज्य में छोटे से छोटा है, वह उस से बड़ा है" (मत्ती 11:11)


यूहन्ना की कहानी चारों समाचारों में बताई गई है, उसके आने की भविष्यवाणी यशायाह 40:3 और मलाकी 4:5; और उसका उल्लेख प्रेरितों के काम 1:5, 22; 10:37; 11:16; 13:24, 25; 18:25; 19:3,4 मे है l


स्रोत: एनआईवी लाइफ एप्लीकेशन स्टडी बाइबल



No comments:

Post a Comment

Kindly give your suggestions or appreciation!!!