BN

Danger in Plenty (Hindi)

 बहुतायत में खतरा

"जब तुम खाकर तृप्त हो, तो चौकस रहना, कि तुम यहोवा को न भूलना" (व्यवस्थाविवरण 6:11,12)।

जीवन आसान होने पर अक्सर परमेश्वर का अनुसरण करना सबसे कठिन होता है - हम प्रलोभन

के शिकार हो सकते हैं और परमेश्वर से दूर हो सकते हैं। इस सच्चाई के कुछ उल्लेखनीय उदाहरण

यहां दिए गए हैं।



व्यक्ति

संदर्भ  

व्याख्या

आदम 

उत्पत्ति 3

आदम एक सिद्ध संसार में रहता था और उसका परमेश्वर के साथ एक सिद्ध संबंध था। उसकी ज़रूरतें पूरी हुईं; उनके पास किसी चीज की कमी नहीं थी। लेकिन वह शैतान के धोखे में पड़ गया।

नूह

उत्पत्ति 9

नूह और उसका परिवार जल प्रलय से बच गया था, और सारा संसार उनका हो गया था। वे समृद्ध थे, और जीवन आसान था। नूह ने नशे में धुत होकर अपने आप को लज्जित किया और अपने पुत्र हाम को शाप दिया।

इस्राएल राष्ट्र

न्यायियों 2

परमेश्वर ने इस्राएल को प्रतिज्ञा की हुई भूमि दी थी - अंत में वह आराम किये और उनको कहीं भटकना न पड़ा। परन्तु जैसे ही वीर और विश्वासयोग्य यहोशू की मृत्यु हुई, वे कनानियों की मूर्ति पूजा के कामों में पड़ गए।

दाऊद 

2 शमूएल 

दाऊद ने अच्छी तरह से इस्राएल पर शासन किया, और इस्राएल राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य रूप से एक प्रमुख राष्ट्र था। समृद्धि और सफलता के बीच, उसने बतशेबा के साथ व्यभिचार किया और उसके पति, ऊरिय्याह की हत्या कर दी।

सुलैमान

1 राजा 11

सुलैमान के पास वास्तव में सब कुछ था: शक्ति, धन, प्रसिद्धि और बुद्धि। लेकिन उसकी बहुतायत उसके पतन का स्रोत थी। वह अपनी मूर्ति पूजक  पत्तियों से इतना प्रेम करता था कि उसने खुद को और इस्राएल को उनके घृणित धर्मों के संस्कारों की नकल करने की अनुमति दी।


Must Read :Adam and Noah


Source : NIV Life Application Bible.

No comments:

Post a Comment

Kindly give your suggestions or appreciation!!!